यूपी चुनाव में उतरने को तैयार नया मोर्चा, ओवैसी-चंद्रशेखर गठबंधन का आज ऐलान, किसे चुनौती
नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- विनोद पाण्डेय लखनऊ। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) और सांसद चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी आज गठबंधन का ऐलान करने जा रहे हैं। इसे यूपी में तीसरा मोर्चा का नाम दिया जा रहा है। नया मोर्चा यूपी की सियासत में नए समीकरण पैदा कर सकता है। दोनों के निशाने पर दलित-मुस्लिम समाज का वही वोट बैंक है जिसे सपा-बसपा और कांग्रेस का माना जाता रहा है। ऐसे में तीनों दलों के लिए चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं। नए गठबंधन का असर यूपी की दो दर्जन से अधिक सीटों पर देखने को मिल सकता है। एआईएमआईएम की नजर उन सीटों पर है, जहां मुस्लिम मतदाता निर्णायक स्थिति में हैं। पार्टी अध्यक्ष असदउद्दीन ओवैसी ने इसी रणनीति के तहत यूपी के दौरे तेज किए हैं। बहराइच की मटेरा, श्रावस्ती की भिनगा, कैराना से प्रत्याशी भी घो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.