यूपी चुनाव के लिए राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू करेंगे प्रचार, 10 दिसंबर को होगा शंखनाद
विशेष संवाददाता, नवम्बर 28 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 10 दिसंबर को सहारनपुर से कांग्रेस का चुनाव अभियान शुरू करेंगे। यूपी कांग्रेस के राज्य मुख्यालय में शुक्रवार को यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा और यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद की बैठक में कांग्रेस के चुनाव प्रचार को लेकर व्यापक चर्चा हुई। सूत्र बताते हैं कि पहले चरण की चर्चा में केवल रैलियों को लेकर बातचीत की गई है। बैठक में राहुल की रैलियों के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई। राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार अभियान की रूपरेखा तैयार की जा रही है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.