लखनऊ, मार्च 19 -- अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भगवा दल ने चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। एक-एक कर पासे फेंके जा रहे हैं। संकेत और संदेश की सियासत को तरजीह देने वाली भाजपा की नजर पांच चुनावी राज्यों के साथ-साथ यूपी पर भी है। पार्टी ने भगवाधारी साध्वी को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की कमान सौंप सूबे के पिछड़े वर्ग के बीच चुनावी 'ज्योति' जलाने की जुगत भिड़ा दी है। साध्वी निरंजन ज्योति की नियुक्ति से भगवा दल ने यूपी के ओबीसी वर्ग को संदेश देने के साथ ही विरोधियों को भी मिशन-2027 के लिए अपनी पिछड़ा केंद्रित सियासी रणनीति के संकेत दे दिए हैं। पार्टी ने संगठन और पार्षदों के मनोनयन में ओबीसी व दलित वर्ग की गुमनाम जातियों को सियासी प्रतिनिधित्व देने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.