नई दिल्ली, अगस्त 7 -- उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस के सांसदों ने पार्टी आलाकमान को एक अहम सुझाव दिया है। सांसदों ने साफ शब्दों में कहा है कि समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन और सीट बंटवारे को बिना किसी देरी के जल्द से जल्द अंतिम रूप दिया जाना चाहिए।सांसदों ने क्यों की जल्दबाजी की मांग? कांग्रेस सांसदों का मानना है कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े और महत्वपूर्ण राज्य में चुनावी मुकाबला बेहद कड़ा होता है। ऐसे में गठबंधन की स्थिति साफ होना बहुत जरूरी है। कांग्रेस सांसदों की इस अपील यूपी में एक बार फिर भाजपा के खिलाफ गठबंधन की उम्मीदें बढ़ गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने मंगलवार को यूपी के कांग्रेस सांसदों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनावों पर राज...