नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- लखनऊ में बिजनौर थाना पुलिस ने मंगलवार को बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) क्लर्क परीक्षा 2025 में सॉल्वरों को बिठाने वाले गिरोह के सरगना आनंद कुमार और उसके आठ साथियों को बिजनौर तहसील के पास किसान पथ अंडर पास से दबोचा गया। आनंद संभल के खबूपुरा स्थित यूपी ग्रामीण बैंक में असिस्टेंट मैनेजर था। वह गैंग चल रहा था। पांच लाख रुपये लेकर परीक्षा में ईपीएफओ, ग्रामीण बैंक, यूको बैंक परीक्षा में बीटेक, बीएड छात्र बिठाता था। गिरोह के सदस्य अभ्यर्थी और सॉल्वरों की फोटो एआई से बना लेते थे। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल के मुताबिक गिरोह का सरगना आनंद मूल रूप से बिहार के जहानाबाद जनपद में काको इलाके के भरथुआ गांव का है। प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा से लेकर नौकरी लगवाने तक का पांच लाख रुपये में सौदा करता था। 20 हजार रुपये ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.