बलिया, मई 1 -- बलिया। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक (यूपीजीबी) का प्रथम स्थापना दिवस शुक्रवार को क्षेत्रीय कार्यालय स्थित सभागार में मनाया गया। शुभारंभ केक काटकर किया गया तथा उपस्थित लोगों में मिष्ठान वितरण कर खुशियां मनाई गई। इस दौरान स्थापना दिवस को और अधिक सार्थक एवं यादगार बनाने हेतु बैंक द्वारा 'नवारम्भ-पहला कदम लक्ष्य की ओर' नामक एक वृहद जन-संपर्क अभियान संचालित किया गया। इसके तहत जिले के सभी शाखाओं एवं क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों द्वारा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, किसानों एवं व्यापार मंडलों से सीधा संवाद स्थापित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य बैंक के बढ़ते ग्राहक आधार को और सुदृढ़ करना तथा अधिक से अधिक लोगों को बैंक की विकास यात्रा से जोड़ना रहा। इसके बाद ग्राहक गोष्ठी में बैंक अधिकारियों ने उपस्थित ग्राहक...