लखीमपुरखीरी, जून 3 -- ​गोला गोकर्णनाथ। स्थानीय स्व. राजेन्द्र गिरि स्टेडियम पब्लिक इंटर कॉलेज मैदान पर चमचमाती दूधिया रोशनी और खुशनुमा मौसम के बीच खेलप्रेमियों व खिलाड़ियों के उत्साह के साथ 19 वें गोला कप डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि सुमित कौशिक रीजनल मैनेजर, यूपी ग्रामीण बैंक ने मैदान पर फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह के बाद खेले गए रोमांचक मुकाबलों में यूपी ग्रामीण बैंक और राजेन्द्र गिरि मैरिज लॉन ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों को पराजित कर टूर्नामेंट में बढ़त हासिल की।​टूर्नामेंट का पहला मुकाबला यूपी ग्रामीण बैंक और हफीजपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी ग्रामीण बैंक की टीम ने अरविंद के 30 रन और मनीष के 24 रनों की मदद से निर्धारित 10 ओवरों में 79 रनों का...