यूपी को स्किल हब बनाने को कौशल संवाद सम्मेलन
लखनऊ, जून 17 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी को स्किल हब बनाने के लिए नीति, नियत व नए नतीजों पर मंथन करने को बुधवार को कौशल संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें इंडस्ट्री ट्रेनिंग पार्टनर, प्रशिक्षण प्रदाता, उद्योग प्रतिनिधि व अन्य स्टेक होल्डर्स शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता डा. हरिओम ने कहा कि कौशल विकास केवल प्रमाण पत्र देने का कार्यक्रम नहीं है। युवाओं को रोजगार व आत्मनिर्भरता से जोड़ने का यह अभियान है। उद्योग अपनी मानव संसाधन आवश्यकताओं की मैपिंग करें और जिलों में कौशल संस्थान उसी के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाएं। कार्यक्रम में उप्र कौशल विकास मिशन के मिशन निदेशक पुलकित खरे भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.