लखनऊ, मार्च 28 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन को विकास की उड़ान, नए भारत की पहचान बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, भारत के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार जो कहती है, वो करके दिखाती है। यह एयरपोर्ट उसी संकल्प, समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रमाण है।सोशल मीडिया पर किए पोस्ट में उन्होंने कहा कि यह केवल एक एयरपोर्ट नहीं, बल्कि नए भारत की स्वर्णिम गाथा का आरंभ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में यह बहुप्रतीक्षित परियोजना साकार हुई है, जो न केवल प्रदेश की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी, बल्कि रोजगार, व्यापार और निवेश के असीम अवसर भी पैदा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.