लखीमपुरखीरी, फरवरी 24 -- जिले के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में बजट की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का पेश किया गया बजट उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पिछली बार की तुलना में करीब 13 प्रतिशत ज्यादा बजट पेश किया गया है। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन, एमएसएमई पर विशेष फोकस किया गया है। बजट से प्रदेश का तेजी से विकास होगा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश की अर्थ व्यवस्था तीन गुना से ज्यादा बढ़ी है। प्रति व्यक्ति आय 11 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है। उन्होंने कहा कि पहले सरकार खर्च ज्यादा था आय कम थी। अब इनकम बढ़ी है। उन्होंने कहा कि दो लाख करोड़ से ज्यादा का राजस्व बढ़ा है। महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा को लेकर सरकार काम कर रही है। महिला उद्यमी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.