लखनऊ, मार्च 24 -- प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री और लखनऊ के प्रभारी सुरेश खन्ना ने मंगलवार को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में योगी सरकार के नौ साल का लेखा-जोखा पेश किया। उन्होंने कहा कि 19 मार्च 2017 से शुरू हुआ यह सफर आज उत्तर प्रदेश के बारे में सोच को पूरी तरह बदल चुका है। डबल इंजन की सरकार में यूपी 'दंगा प्रदेश' की छवि से बाहर निकलकर दुनिया का सबसे सुरक्षित इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन बन गया है। वित्त मंत्री ने बताया कि 2017 में जब भाजपा सत्ता में आई थी, तब कृषि विकास दर मात्र 8% थी, जो आज बढ़कर 18% हो गई है। उन्होंने कहा, हमने आते ही 86 लाख किसानों का एक-एक लाख रुपये का कर्ज माफ किया, जिससे उन्हें नई शुरुआत की हिम्मत मिली। प्रदेश में खेती योग्य भूमि 76% से बढ़कर 86% हो गई है और देश के कुल खाद्यान्न उत्पादन में यूपी 21% का योगदान दे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.