यूपी को महाकुंभ-2025 के लिए मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार
लखनऊ, जुलाई 3 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता केंद्र सरकार ने यूपी को महाकुंभ-2025 को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार दिया है। यह पुरस्कार तत्कालीन मेला अधिकारी व इंवेस्ट यूपी के सीईओ विजय किरण आनंद ने प्राप्त किया। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने महाकुंभ की सफलता में योगदान देने वाले सभी कार्मिकों को बधाई दी है।उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने न केवल भारत की प्राचीन सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को विश्व के सामने गौरवपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया, बल्कि आधुनिक तकनीक, डिजिटल नवाचार और कुशल प्रशासन के माध्यम से विकसित भारत की नई तस्वीर भी दुनिया को दिखाई। महाकुंभ 2025 को इससे पूर्व भारत सरकार द्वारा स्वच्छता-उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था और अब केंद्र सरकार द्वारा ई-गवर्नेंस के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाना इस बात का प्रमाण है कि उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.