लखनऊ, फरवरी 20 -- यूपी सरकार के 10वें बजट को लेकर सीएम योगी ने कहा, ये बजट हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमें 10वां बजट पेश करने का सौभाग्य मिला है। सदन ने भी अपने ऐजेंडे को पूरा किया है। सीएम योगी ने कहा, यूपी में आज तेजी से विकास हो रहा है। यूपी को हमने बॉटम-3 से उठाकर टॉप-3 तक पहुंचाया है। सीएम योगी विधानसभा में बजट सत्र के दौरान विपक्ष के सवालों का जवाब दे रहे थे। सपा पर हमलावर हुए सीएम योगी ने कहा, याद करें सपा के समय यूपी की क्या हालत थी। पहले दूसरे प्रदेश के लोगों में यूपी को लेकर अच्छी धारणा नहीं थी। 2017 के पहले कोई भी व्यक्ति प्रदेश के बाहर जाता था तो उसे शक की निगाहों से देखा जाता था। प्रदेश को ऐसा बना दिया था कि यूपी के नाम पर लोग कमरे नहीं देते थे। आज यूपी के लोगों का चेहरा देखकर लोग प्रसन्न हो जाते हैं। यह भी पढ़ें- राजनीति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.