मेरठ, अप्रैल 18 -- UP News: यूपी को बड़ी सौगात मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने गाजियाबाद से सीतापुर तक 403 किलोमीटर लंबी तीसरी और चौथी रेल लाइन के निर्माण को मंजूरी दी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रेल नेटवर्क के लिए केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। बाईपास रेल लाइनें और 6 नए रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे। लगभग 14,926 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना से न केवल ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी, बल्कि माल ढुलाई और व्यापार में भी क्रांति आएगी। वर्तमान में गाजियाबाद-सीतापुर रूट पर क्षमता से 168% ज्यादा ट्रैफिक है। इस नई लाइन के बनने से दिल्ली-गुवाहाटी रूट पर दबाव कम होगा। सबसे खास बात यह है कि शहरों के भीतर होने वाली भीड़भाड़ से बचने के लिए हापुड़, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर और सीतापुर में बाईपास रेल लाइनें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.