लखनऊ, अप्रैल 13 -- Lucknow News: नोएडा बवाल को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा। मजदूरों के आंदोलन के पीछे साजिश की आशंका पर सवाल उठाते हुए अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा कि अगर आप से प्रदेश नहीं संभल रहा है तो ससम्मान इस गद्दी से उतर जाइए, नहीं तो जनता उतार देगी। सपा प्रमुख ने अपने सोशल मीडिया पर एक्स पर लिखी पोस्ट में कहा, अगर माननीय मुख्यमंत्री जी नोएडा के मजदूरों के आंदोलन को किसी की साजिश बता रहे हैं तो एक सवाल जनता आपसे पूछ रही है कि अगर यह सच है तो आपकी खुफिया पुलिस क्या आपके साथ बंगाल प्रचार करने गई थी।' यादव ने मुख्यमंत्री से पूछा कि मजदूरों के आंदोलन को नक्सलवाद के आरोप से बदनाम करने से पहले आप यह बताएं कि आपने ऐसा क्या किया है कि 10 सालों में ऐसे हालात बन गये। सपा प्रमुख ने कहा, ...