लखनऊ, सितम्बर 5 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में 1911 में बनी मस्जिद तोड़े जाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने शनिवार को दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह प्रशासन की शर्मनाक हरकत है। यूपी को नफरत और विभाजनकारी राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने दिया जा सकता।एक्स हैंडल से की गई पोस्ट में राय ने कहा, नफरत और विभाजन की राजनीति से समाज मजबूत नहीं होता, बल्कि सामाजिक सौहार्द और भाईचारा कमजोर होता है। कांग्रेस स्पष्ट रूप से मानती है कि उत्तर प्रदेश में हर धर्म, हर समुदाय और हर नागरिक के साथ न्याय होना चाहिए। भाजपा सरकार को यह समझना होगा कि बुलडोजर से धार्मिक इमारतें तोड़ी जा सकती हैं, लेकिन लोकतंत्र की आवाज़ और जनता के अधिकारों को नहीं दबाया जा सकता। यह भी पढ़ें- यूपी को नफरत की राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने देंगे; सहारनपुर म...