यूपी को आज नितिन गडकरी देंगे 8 नेशनल हाईवे परियोजनाओं की सौगात, पांच जिलों को होगा सीधा फायदा
नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- Nitin Gadkari in UP: जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार यानी आज यूपी आ रहे हैं। वह आठ नेशनल हाईवे परियोजनाओं की सौगात देंगे। जौनपुर में आयोजित समारोह में 36.77 अरब की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा। इस दौरान वह सभा को भी संबोधित करेंगे। मुंगराबादशाहपुर के सार्वजनिक इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 467 करोड़ रुपये की पांच परियोजनाओं का शिलान्यास और 3210 करोड़ रुपये की तीन परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारी देर शाम तक व्यवस्थाओं को मुकम्मल करने में जुटे रहे। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री जिले में दो घंटे रहेंगे और करीब सवा एक बजे रवाना हो जाएंगे। जौनपुर को मिलने वाली परियोजनाओं से जौनपुर के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.