यूपी को आज नया एक्सप्रेस-वे; लखनऊ-कानपुर 45 मिनट में 3 घंटे का सफर, कितना टोल, क्या रफ्तार लिमिट
लखनऊ, जुलाई 13 -- उत्तर प्रदेश को आज एक और एक्सप्रेस-वे की सौगात मिलने जा रही है। लखनऊ-कानपुर के बीच बने एक्सप्रेस वे (एई-6) का सोमवार की शाम रक्षामंत्री राजनाथ सिंह औऱ उद्घाटन करेंगे। उनके साथ केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। कल यानी मंगलवार की सुबह आठ बजे से इस एक्सप्रेस-वे को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके शुरू होने से लखनऊ-कानपुर के बीच ढाई से तीन घंटे का सफर अब 35 से 45 मिनट में पूरा हो सकेगा। आधुनिक तरीके से तैयार इस एक्सप्रेस वे पर छोटे चार पहिया वाहनों की अधिकतम स्पीड 120 तो भारी वाहनों की स्पीड 80 किमी प्रति घंटे निर्धारित की गई है।हाईवे के मुकाबले महंगा होगा सफर लखनऊ-कानपुर हाईवे के मुकाबले लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे पर सफर महंगा होगा। मंगलवार सुबह आठ बजे से वाहनों के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.