नई दिल्ली, मई 21 -- UP News: उत्तर प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक की गोंडा शाखा में हुए 21 करोड़ 47 लाख 78 हजार रुपये के चर्चित घोटाले में कोतवाली नगर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले में सहायक शाखा प्रबंधक सुशील कुमार गौतम को लखनऊ के आलोक नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर फर्जी दस्तावेजों और अनियमित ऋण वितरण के जरिए करोड़ों रुपये के गबन का आरोप है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुशील कुमार गौतम पुत्र रामलाल गौतम, थाना अलीगंज, जनपद लखनऊ का निवासी है और वह बैंक में सहायक शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात था। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब उत्तर प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड शाखा गोण्डा के सहायक महाप्रबंधक एवं मुख्य प्रबंधक भुवन चन्द्र सती ने बीते दो जनवरी को कोतवाली नगर में तहरीर देकर ऋण वितरण में भारी अनियमित...