यूपी कॉलेज में 27 जुलाई से दीक्षारंभ कार्यक्रम
वाराणसी, जुलाई 25 -- वाराणसी। यूपी कॉलेज में नवप्रवेशित स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए विभागवार ओरिएंटेशन (दीक्षारंभ) कार्यक्रम 27 से 31 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। प्राचार्य प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि कला, विज्ञान, वाणिज्य एवं शिक्षा संकाय के सभी विभागों में संबंधित विभागाध्यक्ष एवं विभागीय प्रभारी कार्यक्रम का संचालन करेंगे। उन्होंने कहा कि दीक्षारंभ कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय के वातावरण से परिचित कराना और उनकी शैक्षणिक यात्रा को सहज एवं प्रभावी बनाना है। यह भी पढ़ें- उत्कृष्टता, अनुशासन के साथ शुरू करें शैक्षणिक जीवन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.