वाराणसी, मार्च 22 -- वाराणसी। यूपी कॉलेज में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या की घटना के बाद कालेज प्रशासन ने दो दिन का शोक घोषित किया है। शोक में 23 एवं 24 मार्च को कालेज में पठन-पाठन, सभी कार्यालय तथा पुस्तकालय बंद रहेंगे। प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 20 मार्च को कला संकाय के कक्ष संख्या 12 के सामने बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह को गोली मार दी गई थी। घायल छात्र को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसका निधन हो गया। इस दुखद घटना से पूरा कालेज परिवार मर्माहत और शोकाकुल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.