वाराणसी, अप्रैल 28 -- वाराणसी। यूपी कॉलेज में सत्र 2025-26 (जनवरी-जून) की सेमेस्टर परीक्षाएं सोमवार से प्रारंभ हो गईं। कॉलेज प्रशासन ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित परीक्षा संचालन के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। प्राचार्य प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं की परीक्षाएं 28 मई तक चलेंगी। परीक्षाएं प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जा रही हैं। पहली पाली सुबह 7.30 बजे से 11 बजे तक और दूसरी पाली सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक होगी। पहले दिन प्रथम पाली में बीए, बीएससी (अर्थशास्त्र) चतुर्थ सेमेस्टर, बीएससी कृषि ऑनर्स द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत सभी 291 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- मेजर विषयों की सैद्धान्तिक परीक्षा 14 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संचालित दूसरी पाली में बीए,...