वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी, संवाद। यूपी कॉलेज प्रशासन ने परिसर में रील बनाने और चेहरा गमछे या दुपट्टे से बांधकर घूमने वाले छात्र-छात्राओं को नोटिस देने की चेतावनी दी है। प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परिसर में सीसीटीवी कैमरे के जरिए ऐसी गतिविधियों में लिप्त छात्र-छात्राओं की पहचान की गई है। इस अंतिम चेतावनी के बाद उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्राचार्य ने बताया कि परिसर में छात्रों को परेशान करने और दबंगई की घटनाएं सामने आई हैं। देखा गया कि ऐसा करने वाले छात्र चेहरा ढंककर घूमते हैं। इस संबंध में पुलिस और कॉलेज प्रशासन को कई शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं। प्राचार्य ने स्पष्ट किया हॉस्टल को प्रशासन के सहयोग और इस आश्वासन के साथ पुनः प्रारंभ किया गया था कि परिसर शांतिपूर्ण ढंग से संचालित होगा और किसी भी प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.