यूपी कॉलेज में बीकॉम-एमकॉम के परिणाम घोषित
वाराणसी, मई 22 -- वाराणसी। यूपी कॉलेज में शुक्रवार को विभिन्न पाठ्यक्रमों के सेमेस्टर परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए। प्राचार्य प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह के अनुसार बीकॉम छठे सेमेस्टर, एमकॉम द्वितीय सेमेस्टर और एमए-एमएससी (डिफेंस स्टडी) द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम जारी किए गए हैं। प्राचार्य ने बताया कि अन्य कक्षाओं के परिणाम भी निर्धारित समय के भीतर घोषित किए जाएंगे। 15 जून तक सभी सेमेस्टर परीक्षा के रिजल्ट घोषित करने का लक्ष्य है। देर शाम परीक्षा का रिजल्ट कॉलेज के सूचना पट्ट और वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- यूपी कॉलेज में बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम घोषित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.