वाराणसी, मार्च 20 -- वाराणसी। यूपी कॉलेज में शुक्रवार की सुबह एक छात्र ने साथी छात्र की गोली मार कर हत्या कर दी। बीएससी मैथ चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह पर चांदमारी निवासी मंजीत चौहान नामक छात्र ने फायरिंग की। गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां मौत हो गई। इधर कॉलेज का गेट बंद कर छात्रों ने परिसर में हंगामा कर दिया। मौके पर पुलिस कमिश्नर भी पहुंचे। सुबह 11 बजे के आसपास परिसर में चार राउंड फायरिंग की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। सामाजिक विज्ञान संकाय के गलियारे में एक छात्र से दूसरे छात्र पर पिस्टल से फायर कर दिया। फायरिंग के बाद आरोपी मंजीत चौहान संकाय के प्रथम तल पर भागा और पीछे की तरफ से कूदकर फरार हो गया। उसने संकाय के पास ही कूड़े के ढेर पर पिस्टल भी फेंक दी। मौके से पुलिस ने पिस्टल, खोखे और एक कारतूस भी बर...