वाराणसी, अप्रैल 9 -- वाराणसी। यूपी कॉलेज में शुक्रवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रायोगिक परीक्षाएं आरंभ होंगी। प्राचार्य प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पहले दिन द्वितीय सेमेस्टर के वोकेशनल विषयों की प्रायोगिक परीक्षा होगी। परीक्षा में 1670 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कॉलेज प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए पुलिस बल के साथ प्रॉक्टोरियल बोर्ड की 45 सदस्यीय टीम गठित की गई है। यह पूरे परिसर में तैनात रहकर व्यवस्था की निगरानी करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.