यूपी कॉलेज में प्रवेश आवेदन तिथि 31 मई तक बढ़ी
वाराणसी, मई 15 -- वाराणसी। यूपी कॉलेज में नये सत्र में स्नातक-स्नातकोत्तर और डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बगैर विलंब शुल्क के 15 मई से बढ़कर 31 मई कर दी गई है। अब तक बीएससी कृषि की 165 सीटों पर प्रवेश के लिए 825 छात्रों ने आवेदन किया है। प्राचार्य प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह के अनुसार स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन के लिए छात्रों में उत्साह देखने को मिल रहा है। प्राचार्य प्रो. सिंह ने बताया कि अब तक लगभग 5255 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 3809 छात्रों ने आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भर दिया है, जबकि 3379 अभ्यर्थियों ने आवेदन शुल्क जमा कर अपना फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट कर दिया है। उन्होंने बताया कि विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीटों की तुलना में कई गुना आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। बीएससी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.