वाराणसी, मार्च 25 -- वाराणसी। यूपी कॉलेज में 25 और 26 मार्च को ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी। प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कक्षा संचालन के दौरान विद्यार्थियों की उपस्थिति भी रिकॉर्ड की जाएगी। प्राचार्य ने बताया कि परिसर में छात्र की हत्या के बाद गहरा शोक व्याप्त है। पठन-पाठन व्यवस्था को सुचारु करने के लिए दो दिन ऑनलाइन कक्षाओं की व्यवस्था की गई है। दूसरी तरफ कॉलेज परिसर में छात्र की हत्या की घटना पर देश-विदेश में रह रहे कॉलेज के प्राचीन छात्रों ने गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया है। प्राचीन छात्र एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रामसुधार सिंह के भेजे गए संदेश में इस अमानवीय घटना की कड़ी निंदा करते हुए मृतक छात्र के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की गई। हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया गया। प्राचीन छात्रों ने कॉलेज प्रशासन और जि...