वाराणसी, जुलाई 2 -- वाराणसी। यूपी कॉलेज में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का दूसरा दिन गुरुवार को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। प्रथम पाली में बीकॉम तथा बीएससी (गणित) की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 90 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए। प्राचार्य प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को द्वितीय पाली में एमकॉम और एमएससी (वनस्पति विज्ञान) की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित होंगी हैं। प्राचार्य प्रो. सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन बनाए रखने के साथ-साथ अभ्यर्थियों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया है। परीक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए उन्होंने प्राक्टोरियल बोर्ड एवं वरिष्ठ शिक्षकों के साथ परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- यूपी कॉलेज: प्रवेश परीक्षा ...