वाराणसी, जून 26 -- वाराणसी। यूपी कॉलेज में नये सत्र में स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। प्रवेश परीक्षाएं एक से चार जुलाई तक दो पालियों में आयोजित होंगी। जिन पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा नहीं होगी, उनकी प्रवेश प्रक्रिया छह जुलाई से संबंधित विभागों में शुरू होगी। प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड 27 जून को दोपहर 12 बजे के बाद डाउनलोड किए जा सकेंगे। प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आवेदन पत्र में नाम, विषय, जन्मतिथि या श्रेणी संबंधी त्रुटि होने पर अभ्यर्थी परीक्षा दिवस पर आवश्यक प्रमाण-पत्रों के साथ प्...