वाराणसी, मई 18 -- वाराणसी, हिन्दुस्तान संवाद। यूपी कॉलेज में रविवार को इग्नू अध्ययन केंद्र के सत्र 2026 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों की परिचय सभा आयोजित की गई। राजर्षि सेमिनार हॉल में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इग्नू बीएचयू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. यूएन त्रिपाठी रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को इग्नू के शिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। डॉ. त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन पाठ्यक्रम, इनोवेशन क्लब, रोजगारपरक पाठ्यक्रम, क्रेडिट सिस्टम और प्रवेश की वैधता के बारे में जानकारी दी। उनके सवालों के जवाब भी दिए। केंद्र समन्वयक प्रो. संजय कुमार शाही ने अध्ययन केंद्र की गतिविधियों और परामर्श कक्षाओं की जानकारी दी। सहायक समन्वयक डॉ. अनिल कुमार सिंह ने पाठ्यक्रम और सत्रीय कार्य के बारे में बताया। यह भी पढ़ें- इग्नू इंडक्शन मीटिंग में छात्रों को मिली पढ़ाई व...