वाराणसी, जून 2 -- वाराणसी। यूपी कॉलेज प्रशासन ने सोमवार को स्नातकोत्तर अंतिम सेमेस्टर की विभिन्न कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। महाविद्यालय द्वारा घोषित परिणामों में एमए राजनीति विज्ञान चतुर्थ सेमेस्टर, एमए प्राचीन इतिहास चतुर्थ सेमेस्टर, एमएससी रसायन विज्ञान चतुर्थ सेमेस्टर, एमएससी सांख्यिकी चतुर्थ सेमेस्टर तथा बीएससी (ऑनर्स) कृषि द्वितीय सेमेस्टर के परिणाम शामिल हैं। प्राचार्य प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि स्नातकोत्तर की सभी कक्षाओं के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। स्नातक की शेष कक्षाओं के परिणाम भी चरणबद्ध तरीके से जारी किए जा रहे हैं। स्नातक कक्षाओं के सभी परिणाम 5 जून तक घोषित कर दिए जाएंगे। यह भी पढ़ें- पीजी सेमेस्टर चार की परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...