यूपी कॉलेज परिसर में हुए छात्र हत्याकांड को लेकर एक बार फिर सरगर्मी बढ़ गई है।
वाराणसी, जून 28 -- शिवपुर। यूपी कॉलेज परिसर में हुए छात्र हत्याकांड को लेकर एक बार फिर सरगर्मी बढ़ गई है। युवा फाउंडेशन की ओर से पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग की गई है। वहीं, शिवपुर थाना प्रभारी को भी पत्र सौंपकर मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने अपील की गई है। युवा फाउंडेशन के अध्यक्ष ने पुलिस कमिश्नर को भेजे गए पत्र में यह चिंता जताई है कि दोनों आरोपी मंजीत चौहान और अनुज सिंह जल्द ही जेल से छूट सकते हैं। आशंका है कि जेल से बाहर आते ही ये आरोपी यूपी कॉलेज परिसर में फिर से किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दे सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.