वाराणसी, अप्रैल 21 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। यूपी कॉलेज के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के मामले में मंगलवार को छात्रों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। छात्रों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने खून से पत्र लिखा। छात्रों ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। यूपी कॉलेज परिसर में 20 मार्च को छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से ही छात्र लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं। मामले में संतोषजनक कार्रवाई न होने से नाराज छात्रों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कॉलेज परिसर से मार्च करते हुए छात्रों का हुजूम जिला मुख्यालय पहुंचा और धरने पर बैठ गया। छात्रों ने मुख्यमंत्री के नाम अपने खून से पत्र लिखा। डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने छात्रों से ज्ञापन लिया।छात्रों ने पत्र में न्याय की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.