यूपी कॉलेज के 3813 छात्रों को मिली 3.48 करोड़ की छात्रवृत्ति
वाराणसी, मई 9 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नैक से 'ए' ग्रेड मिलने के बाद विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ अब यूपी कॉलेज के छात्रों को भी मिलने लगा है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कॉलेज के सामान्य, ओबीसी, एससी-एसटी और माइनॉरिटी वर्ग के कुल 3813 विद्यार्थियों के खातों में छात्रवृत्ति की धनराशि भेजी जा चुकी है। यह राशि लगभग 3.48 करोड़ रुपये है। इसे कॉलेज के लिए रिकॉर्ड बताया जा रहा है। कॉलेज के स्कॉलरशिप विभाग के अनुसार सत्र 2025-26 में आवेदन करने वाले 86 प्रतिशत विद्यार्थियों को अब तक स्कॉलरशिप प्राप्त हो चुकी है। 170 छात्र ऐसे हैं, जिनके बैंक खाते आधार से लिंक न होने या नाम में त्रुटि के कारण उनकी छात्रवृत्ति रुकी हुई है, जिसे अगली किस्त में जारी किए जाने की संभावना है। कॉलेज से अग्रसारित कुल 4430 आवेदनों में 3813 को छात्रवृत्ति मिल गई है, जबक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.