वाराणसी, मई 12 -- वाराणसी। यूपी कॉलेज के मुख्य द्वार का जर्जर ऊपरी हिस्सा सोमवार को हटा दिया गया। कॉलेज प्रशासन ने छात्र-छात्राओं और सुरक्षा गार्ड की शिकायत पर कार्रवाई की। दरअसल, उक्त हिस्सा टूटकर लटक गया था। इससे हादसे की आशंका थी। कॉलेज गेट पर नाम पट्टिका के बगल का जर्जर हिस्सा टूटकर कई दिनों से लटक रहा था। छात्र-छात्राओं की शिकायत पर कॉलेज प्रशासन ने सोमवार दोपहर में कर्मचारियों ने लटक रहे जर्जर हिस्से को हटा दिया। छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों ने मुख्य द्वार समेत कॉलेज परिसर में अन्य जर्जर हिस्सों की मरम्मत कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- महाविद्यालय में व्याप्त मूलभूत समस्याओं के समाधान की पहल हो: एबीवीपी यह भी पढ़ें- पानी का स्वाद कई दिन से था बदला-बदला, हॉस्टल के वॉटर कूलर में मिली मरी छिपकली; हंगामा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.