यूपी कॉलेज के पुरा छात्र दिलीप सिंह पटेल को भाजपा का प्रदेश महामंत्री मनोनीत किए जाने पर विद्यार्थियों ने खुशी व्यक्त की।
वाराणसी, जून 29 -- शिवपुर। यूपी कॉलेज के पुरा छात्र दिलीप सिंह पटेल को भाजपा का प्रदेश महामंत्री मनोनीत किए जाने पर विद्यार्थियों ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने उनके आवास जाकर उनका स्वागत किया। प्रदेश भाजपा मंत्री ने आश्वस्त किया कि वह हमेशा छात्रहित में काम करेंगे। छात्रसंघ अध्यक्ष सुधीर सिंह और उपाध्यक्ष प्रतीक उपाध्याय के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में कई छात्रनेता शामिल रहे। वरिष्ठ छात्रनेता विवेकानंद सिंह ने उनके छात्र जीवन की याद ताजा की। कहा कि जुझारूपन के कारण वह हमेशा छात्रों में लोकप्रिय रहे। प्रतिनिधिमंडल में संगम, शिवम सिंह, उत्कर्ष सिंह, जय किशन, नैतिक, मयंक, सागर, जगन्नाथ (जग्गू) रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.