वाराणसी, जनवरी 14 -- वाराणसी, संवाद। यूपी कॉलेज में बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा एवं 100 यूपी बटालियन की एनसीसी कैडेट संजीवनी राजेश ने कॉलेज के साथ बनारस का नाम रोशन किया है। उनका चयन गणतंत्र दिवस-2026 पर नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर होने वाली प्रतिष्ठित परेड के लिए हुआ है। 100 यूपी बटालियन से 26 वर्ष बाद कोई कैडेट इस परेड चुनी गई है। प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि संजीवनी का चयन उत्तर प्रदेश निदेशालय से हुआ है, जहां से कुल 127 कैडेटों को परेड शिविर के लिए चुना गया। इनमें 15 महिला कैडेटों का चयन सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए किया गया है, जिनमें संजीवनी भी शामिल हैं। प्रशिक्षण शिविर के दौरान उन्होंने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से रक्षा बलों के शीर्ष नेतृत्व के समक्ष प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। विशेष उपलब्धि के रूप म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.