यूपी कॉलेज की प्रगति को सीएम ने दिया एजीटीए नियुक्ति पत्र
वाराणसी, अगस्त 25 -- वाराणसी। यूपी कॉलेज के कृषि संकाय की छात्रा प्रगति सिंह को मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राविधिक सहायक (कृषि) पद का नियुक्ति पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख भी मौजूद रहे। प्रगति सिंह का चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्राविधिक सहायक (कृषि) भर्ती परीक्षा में हुआ है। मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र मिलने पर कॉलेज में खुशी का माहौल रहा। खास बात यह है कि यूपी कॉलेज के कृषि संकाय से विभिन्न सत्रों में कृषि स्नातक की पढ़ाई करने वाले 75 से अधिक छात्र-छात्राओं का इस भर्ती प्रक्रिया में चयन हुआ है। यह भी पढ़ें- छह महीने के अंदर एक लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी: योगी प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.