वाराणसी, मार्च 22 -- वाराणसी। यूपी कॉलेज में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या पर शनिवार को कॉलेज प्रशासन की ओर से जारी शोक संदेश जारी किया। कॉलेज प्रशासन ने इस घटना को अत्यंत मर्मांतक और कायरतापूर्ण बताते हुए कहा कि इससे पूरे महाविद्यालय परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। शोक सभा में प्राचार्य, समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने दिवंगत छात्र की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा महाविद्यालय परिवार पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...