यूपी कॉलेज : बीएड में प्रवेश 24 और 25 को
वाराणसी, जुलाई 22 -- वाराणसी। यूपी कॉलेज में बीएड सत्र 2026-27 के प्रवेश 24 एवं 25 जुलाई को होंगे। प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी की राज्य स्तरीय काउंसिलिंग के माध्यम से सीट आवंटित अभ्यर्थी दोनों दिन पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच बीएड विभाग में उपस्थित होकर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के पास प्रवेश प्रपत्र, सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की मूल एवं छायाप्रति, टीसी/माइग्रेशन, चरित्र प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), एंटी रैगिंग अंडरटेकिंग, चार पासपोर्ट आकार के फोटो, कॉलेज एलॉटमेंट/सीट कन्फर्मेशन लेटर होना अनिवार्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.