यूपी कॉलेज: प्राचीन छात्र एसोसिएशन देगा 50 हजार की मदद
वाराणसी, मार्च 26 -- वाराणसी। यूपी कॉलेज के प्राचीन छात्र एसोसिएशन की कार्यकारिणी की आपात बैठक बुधवार देर शाम अध्यक्ष डॉ. रामसुधार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कॉलेज परिसर में छात्र की हत्या की घटना की कड़ी निंदा की गई। एसोसिएशन की ओर से मृतक छात्र के परिजनों को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया गया। सदस्यों ने कहा कि इस दुखद घटना को सोशल मीडिया पर जाति के आधार से जोड़कर प्रचारित किया जा रहा है, जो पूरी तरह गलत और भ्रामक है। एसोसिएशन ने निर्णय लिया कि इस संबंध में जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर से मिलकर दुष्प्रचार पर रोक लगाने और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी। इस दौरान विभिन्न देशों में रह रहे प्राचीन छात्रों द्वारा भेजे गए पत्रों का वाचन भ्ज्ञी किया गया। बैठक में उपाध्यक्ष आनंद विजय, भानु प्रताप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.