वाराणसी, मार्च 16 -- वाराणसी। यूपी कालेज में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक बीए, बीएससी, बीकॉम और बीएससी कृषि, स्नातकोत्तर तथा डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन 19 मार्च से प्रारम्भ होगी। प्रवेश के लिए अभ्यर्थी कालेज की वेबसाइट https://www.upcollege.ac.in पर उपलब्ध प्रवेश परीक्षा पोर्टल 2026-27 के माध्यम से पंजीकरण कर प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन-पत्र भर सकेंगे। प्राचार्य प्रो धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित की गई है। इसके बाद 16 मई से 31 मई तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की सुविधा रहेगी। प्रवेश परीक्षा जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई के प्रथम सप्ताह में संभावित है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया जुलाई के प्रथम सप्ताह से शुरू होगी। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.