वाराणसी, अप्रैल 2 -- वाराणसी। यूपी कॉलेज परिसर में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के मामले को लेकर छात्रों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। गुरुवार को तीसरे दिन भी छात्रों का धरना जारी रहा। इस दौरान छात्रों ने बांह में काली पट्टी बांधकर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और घटना को लेकर नाराजगी जताई। धरने पर बैठे छात्रों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उधर हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज के छात्रों ने विशाल सिंह के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.