यूपी कॉप वेबसाइट बनी जालसाजों के लिए हथियार, बिजली चोरी की एफआईआर डाउनलोड कर मांग रहे रकम
श्रावस्ती, जुलाई 24 -- श्रावस्ती, संवाददाता। अगर आपके खिलाफ बिजली चोरी या किसी अन्य मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है तो सावधान हो जाइए। जालसाज आपको फोन करके केस रफा-दफा करने के नाम पर पैसे की मांग कर सकते हैं। यह ठगी वे यूपी कॉप वेबसाइट का सहारा लेकर अंजाम दे रहे हैं। ठग बिजली चोरी की एफआईआर डाउनलोड कर उसमें दर्ज मोबाइल नंबर पर कॉल करके लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। जिले में विजिलेंस (प्रवर्तन दल) टीम और बिजली निगम के अधिकारी गांव-गांव जाकर बिजली चोरी की जांच कर रहे हैं। कई मामलों में टीम एंटी पावर थेफ्ट थाने में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करवा रही है। इन सभी एफआईआर में आरोपी का नाम, पता, बिजली चोरी का प्रकार और मोबाइल नंबर दर्ज होता है। इसी जानकारी का फायदा उठाकर साइबर ठग यूपी कॉप वेबसाइट से एफआईआर की कॉपी डाउनलोड कर लेते हैं और संबंधित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.