श्रावस्ती, जून 24 -- श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को सोनवा थाने की मिशन शक्ति टीम की ओर से जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में मौजूद महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा उपायों, कानूनी अधिकारों और सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल व संदिग्ध लिंक से सतर्क रहने के प्रति जागरूक किया गया। वहीं ओटीपी साझा न करने, मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने और किसी भी साइबर आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल सूचना देने की अपील की गई। मुख्य रूप से सभी को यूपी कॉप एप से मिलने वाली ऑनलाइन सेवाओं के बारे में बताया गया और घर बैठे ई एफआईआर जैसी सेवा का लाभ उठाने की जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...