कानपुर, नवम्बर 13 -- लखनऊ से उन्नाव के बीच 85 गांवों के मास्टर प्लान को आखिरकार मंजूरी दे दी गई। कानपुर के यूपीसीडा मुख्यालय में हुई यूपीसीडा बोर्ड की 49 वीं बैठक में इसकी स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही पूर्ववर्ती लीडा में अधिसूचित 30,767 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सुनियोजित विकास का रास्ता साफ हो गया। इसमें औद्योगिक भू-उपयोग 32 प्रतिशत निर्धारित किया गया है जिससे भारी निवेश की संभावनाएं बढ़ गईं हैं। अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आलोक कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। सबसे पहले लखनऊ और उन्नाव के बीच 85 गांवों का मास्टर प्लान रखा गया जो वर्ष 2041 तक के लिए तैयार किया गया है। लीडा क्षेत्र में विकास के लिए अपर मुख्य सचिव ने अभिनव मॉडल लागू करने का निर्देश दिया। कहा कि इसके लिए अलग टीम गठित की जाएगी। बोर्ड ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.