प्रमुख संवाददाता, जून 3 -- Cashless treatment facility for teachers and employees of UP : उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों, परिषद से मान्यता प्राप्त अनुदानित और स्ववित्तपोषित विद्यालयों के शिक्षकों, शिक्षामित्रों, विशेष शिक्षकों (सीडब्ल्यूसीएन), अनुदेशकों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की वार्डेन, पूर्णकालिक शिक्षकों, प्रधानमंत्री पोषण योजना के रसोइयों और उनके आश्रित परिवारों को योगी सरकार के ऐलान के मुताबिक जल्द ही कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। नवनियुक्त बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी ने कार्यभार संभालने के तत्काल बाद ही सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के नाम इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया। आपके अपने अखबार हिंदुस्तान ने बीते शनिवार को "आठ लाख शिक्षक- कर्मियों के नहीं बने आयुष्मान कार्ड" शीर्षक से प्रमुखता से खबर छापा था। इ...