यूपी के 78 हजार से अधिक राशन विक्रेताओं के लिए खुशखबरी, कल उपहार देंगे सीएम योगी
लखनऊ, अगस्त 16 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं को बड़ी सौगात देंगे। सरकार उनके लाभांश को 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल करने जा रही है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के तहत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का भी शुभारंभ करेंगे। इससे राशन वितरण व्यवस्था में विक्रेताओं की प्रतिक्रिया सीधे डिजिटल माध्यम से लेने की नई व्यवस्था शुरू होगी। मुख्यमंत्री योगी सुबह 9:30 बजे लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में नई फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय तथा राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा भी मौजूद रहेंगे। नई व्यवस्था सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी से जुड़े उचित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.