अमरोहा, अप्रैल 12 -- Amroha News: यूपी के 62 गांवों के लिए अच्छी खबर है। वेस्ट यूपी से उत्तराखंड तक रफ्तार के प्रोजेक्ट में अब एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। मेरठ से प्रयागराज तक बनकर तैयार हो चुके गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार अमरोहा-बिजनौर के रास्ते हरिद्वार तक किया जाना तय हो चुका है। इससे पूर्वांचल सीधे हरिद्वार से जुड़ जाएगा। उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड की राज्य सरकारों के बीच बनी सहमति के बाद यूपीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी हरि प्रताप शाही ने अमरोहा के 62 गांवों का बंदोबस्ती मानचित्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए अपर जिलाधिकारी (एडीएम) स्तर के अफसर को नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया जा चुका है। मेरठ से प्रयागराज तक बनकर तैयार लगभग 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे सूबे के 12 जनपदों से होकर गुजर रहा है। यह भी पढ़ें- आंब...